गांधी जी के 10 रोचक तथ्य | Mahatma Gandhi Facts in Hindi

दोस्तों महात्मा गाँधी जी के चरणों में हमारा शत शत नमन, आज हम जानेंगे 10 Facts about Mahatma Gandhi in Hindi – गांधी जी के 10 रोचक तथ्य जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। दोस्तों भारत देश की आजादी के नींव की पत्थर श्री महात्‍मा गांधी को कौन नहीं जानता। आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे ऐसे Interesting और Unknown Facts जो शायद आप नहीं जानते हों, आइए जानते महात्‍मा गांधी के बारे में कुछ ऐसी ही अनसुनी जानकारियां। हमारी साइट पर महात्मा गाँधी के सुविचार भी पढ़ें।

 

2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर गुजरात में जन्‍में महात्‍मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्‍हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे और इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी ने स्वतंत्रता के लिए सत्य और अहिंसा का रास्‍ता चुना था। 30 जनवरी को गांधी जी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसलिए हर साल भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।

10 Facts about Mahatma Gandhi in Hindi

(1) महात्मा गांधी बहुत ही सीधे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। धन के लिए कभी भी लालच नहीं करते थे। वकालत के पेशे में सिर्फ वही मुकदमे लेते थे जो सच्चे होते थे। बुरे और बेईमान लोगों का मुकदमा नहीं लेते थे।

(2) जब देश आजाद हुआ और एक नए राष्ट्र पाकिस्तान का उदय हुआ तब भी महात्मा गांधी ने कहा कि जो मुसलमान हिंदुस्तान में रहना चाहते हैं वे रह सकते हैं।

(3) भारत में दलित जातियों का कोई भी सम्मान नहीं करता था। यहां पर छुआछूत की कुरीति विद्यमान थी। महात्मा गांधी ने दलित जाति के वर्गों को “हरिजन” कहकर पुकारा था।

(4) महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को “विश्व अहिंसा दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया है।

(5) रवीन्द्र नाथ टैगोर ने सबसे पहले उन्हें “महात्मा” की उपाधि दी थी और रवीन्द्र नाथ टैगोर को “गुरुदेव” की उपाधि महात्मा गांधी ने दी थी।

(6) महात्मा गांधी ने अपने पूरे जीवनकाल में कभी भी हवाई जहाज से यात्रा नहीं की।

(7) एप्पल कंपनी के सीईओ “स्टीव जॉब्स” महात्मा गांधी की तरह गोल शीशे वाला चश्मा पहनते थे। इस तरह से वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते थे।

(8) महात्मा गांधी की मृत्यु के बाद उनके शव यात्रा में 10 लाख  लोग शामिल हुए। 15 लाख लोग शव यात्रा के रास्ते में खड़े हुए थे। उनकी शव यात्रा भारत के इतिहास में सबसे बड़ी शव यात्रा थी।

(9) गांधीजी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को स्वतंत्रता शुक्रवार को ही मिली थी तथा गांधी जी की हत्या भी शुक्रवार को ही हुई थी।

(10) मरते समय महात्मा गांधी के आखिरी शब्द थे “हे राम”।

आशा करते हैं आपको हमारी इस पोस्ट Best 10 Facts about Mahatma Gandhi in Hindi – गांधी जी के 10 रोचक तथ्य में दी गयी सभी जानकारिया अच्छी लगी होगी। अपने विचार कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें और हमारे यूट्यूब चैनल पर भी अपने विचार देवें।

Leave a Comment