गणतंत्र दिवस पर स्लोगन व नारे | Slogan on Republic Day in Hindi

Slogan on Republic Day in Hindi – इस पोस्ट में आपको गणतंत्र दिवस पर स्लोगन व नारे इमेज और पोस्टर के साथ मिलेंगे जिनको आप डाउनलोड करके अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

दोस्तों पूरे भारतवर्ष में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने वाला एक राष्ट्रीय पर्व है। हर भारतीय के लिए इस दिन की एक विशेष अहमियत है क्यूंकि इसी दिन हमारे देश में गणतंत्र की स्थापना हुई थी। इस पर्व को एक देशभक्ति पर्व के रूप में भी पूरे भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ स्लोगन और नारे इस विशेष पर्व पर लेकर आये हैं जिनको आप अपने भाषण या स्पीच में बोलने के लिए भी काम में ले सकते हैं।

Slogan on Republic Day in Hindi
गणतंत्र दिवस पर स्लोगन व नारे

(1)
गली-गली जाएंगे वीरों की गाथा गाएंगे,
आज फिर हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे…


(2)
देशभक्ति की अलख जगाये,
चलो अब रिपब्लिक डे मनाये…


(3)
हाथ से हाथ मिलाएंगे और हर घर में तिरंगा फहराएंगे,
गर्व से हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे…


(4)
आज फिर से गणतन्त्र दिवस आया है,
जिसके लिए सेनानियों ने अपना खून बहाया है…


(5)
ना आन का, ना बान का, नशा मातृभूमि की शान का,
लहराएंगे हर जगह तिरंगा हिंदुस्तान का…


(6)
चलो फिर से खुद को जगाते है,
देश के शहीदों के आगे अपना शीश झुकाते है…


(7)
वीर शहीदों ने देखा था जो सपना वो सच कर दिखाएंगे,
ऐसे हम स्वाभिमान से गणतंत्र दिवस मनाएंगे…


(8)
जब भी हम गणतन्त्र मनाएंगे,
शहीदों को न भूल पाएंगे…


(9)
आओ मिलकर एक हो जाए,
ख़ुशी से गणतन्त्र मनाये…


(10)
पूरी दुनिया में चलो नाम कमाए,
सब मिलकर एक मजबूत गणतन्त्र बनाये…


(11)
राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को मत देखों,
बस केवल इसके पीछे छिपे अर्थ को महसूस करो…


(12)
हम आजादी पाने के लिये छटपटाते हैं और मिलने पर
उसका सही अर्थ नहीं समझ पाते हैं…


(13)
चलो, इस गणतंत्र दिवस पर
एक स्वप्न देखे: एक राष्ट्र, एक उद्देश्य और एक पहचान…


(14)
भारतीय होना हमारी पहचान है,
हांलाकि गणतंत्र होना हमारे देश की पहचान है…


(15)
इस गणतंत्र दिवस पर अन्तिम सांस तक
देश के लिये जीने की एक प्रतिज्ञा लेते है…


आशा करते हैं आपको हमारी ये पोस्ट Slogan on Republic Day in Hindi और वीडियो पसंद आया होगा, अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें।

Leave a Comment